Hanuman Chalisa

कश्मीर में तैयार आतंकियों के लिए लूटे जा रहे हथियार और बैंक

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 12 मई 2018 (23:38 IST)
श्रीनगर। आतंकियों ने पिछले कुछ महीनों में कई बैंकों को लूट लिया है। इस अरसे में उन्होंने एक कैश वैन को लूटने की कोशिश में उन्होंने 7 सुरक्षाकर्मियों को मार डाला था लेकिन पैसा हाथ नहीं आया था। लेकिन वे अपने साथ पुलिस वालों के हथियार ले जाने में कामयाब हुए थे। पिछले कुछ अरसे में उन्होंने कई पुलिसकर्मियों से हथियार भी छीन लिए।
 
 
रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले 1 साल के अरसे में आतंकी 20 से अधिक हथियार लूटने तथा 16 बैंकों को लूटने की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। यह सब कश्मीर में तैयार किए गए आतंकियों की खातिर किया जा रहा है। अधिकारी अब मानने लगे हैं कि सीमा के उस पार से आतंकियों को फंडिंग नहीं हो रही है। हथियार भी नहीं आ पा रहे हैं। दरअसल एलओसी तथा सीमा पर कड़ी चौकसी के कारण आतंकी उस पार नहीं जा पा रहे हैं। उनके गाइड भी हथियारों की खेपें उस पार से लाने में अब आनाकानी करने लगे हैं। नतीजतन उन्हें स्थानीय स्तर पर ही पैसा और हथियार जुटाने के लिए कहा गया है।
 
नतीजा सामने है। कश्मीर में ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी हथियारों को लूटने की घटनाओं में बिजली-सी तेजी आ चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि आतंकी ही नहीं, बल्कि उनके समर्थक भी ऐसी वारदातों में उनकी मदद कर रहे हैं। कुछ महीने पहले जम्मू शहर में पुलिसकर्मी से एके-47 छीनने तथा राजौरी में पुलिसकर्मी के घर से एके-47 चोरी करने की घटनाएं इसकी पुष्टि करती हैं।
 
आतंकियों ने पिछले साल मई महीने में दक्षिण कश्मीर में जिला शोपियां में जिला अदालत परिसर की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को बंधक बना 4 एसॉल्ट राइफलों समेत 5 हथियार व उनके कारतूस लूट लिया था। हालांकि कश्मीर घाटी में विशेषकर दक्षिण कश्मीर में आतंकियों द्वारा राज्य पुलिस के जवानों या फिर किसी व्यक्ति विशेष की सुरक्षा में तैनात गार्ड से हथियार लूटे जाने का यह कोई पहला मामला नहीं था। लेकिन जिला मुख्यालय में अदालत परिसर के सुरक्षा दस्ते अथवा गार्ड से हथियार लूटे जाने का यह बीते एक दशक में पहला मामला जरूर था।
 
अधिकारियों की मानें तो स्थानीय युवकों को आतंकी गुटों में भर्ती करने के बाद अब उन्हें कश्मीर में ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक सुरक्षाधिकारी ने बताया कि अधिकतर स्थानीय आतंकियों को दक्षिण कश्मीर के जंगलों में ट्रेनिंग दी गई है और उन्हें पुलिस तथा केरिपुब से लूटे गए हथियारों के साथ प्रशिक्षित किया गया है।
 
इसकी पुष्टि पिछले सोशल मीडिया पर चर्चित उस वीडियो से भी होती थी जिसमें 30 के करीब आतंकी दिख रहे थे और उनमें से कइयों के पास पुलिस से लूटी गई एसएलआर राइफलें नजर आ रही थीं। अभी कुछ दिन पहले आतंकियों ने 4 लूटी हुईं राइफलों की फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली थी।
 
कुछ हफ्ते पहले अनंतनाग में एक बैंक में घुसकर लूटपाट करने के इरादे से आए 2 आतंकियों में से एक को उस समय जिंदा पकड़ लिया गया था, जब उसने केरिपुब जवान से राइफल छीनने का प्रयास किया था। इस आतंकी ने भी इसकी पुष्टि की थी कि उन्हें फंड और हथियारों की भारी कमी हो रही है जिसके लिए स्थानीय तौर पर प्रशिक्षित स्थानीय युवकों को बैंकों को लूटने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों से हथियार लूटने का टास्क भी दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख