Hanuman Chalisa

केजरीवाल बोले, धोखा दे रही है मोदी सरकार, 10 रुपए प्रति लीटर कम हो पेट्रोल-डीजल के दाम

Webdunia
गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (22:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर देश की जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इनकी कीमतों में कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की जानी चाहिए।
 
केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ढाई रुपए प्रति लीटर की कमी करने के तुरंत बाद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, 'मोदी सरकार ने उत्पाद शुल्क में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की और आज कीमतों में महज ढाई रुपए प्रति लीटर की कमी। यह धोखा है।
 
केंद्र सरकार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में कम से कम 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करनी चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार पर पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 19.48 प्रति लीटर करने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार के पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 19.48 प्रति लीटर करने के कारण ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है।' (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

अगला लेख