Hanuman Chalisa

केरल बाढ़, कोस्ट गार्ड ने 10 दिन के बच्चे को रेस्क्यू कर बचाया, मां बोली- बेटे को भेजूंगी सेना में

Webdunia
रविवार, 19 अगस्त 2018 (10:29 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में भारी बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही से लोगों को बचाने का कार्य चल रहा है और इस बीच 10 दिन के बच्चे को बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाए जाने का मामला भी सामने आया है।
 
अभियान का नेतृत्व करने वाले सेना के अधिकारी ने बताया कि मुंबई तटरक्षक ने इडुक्की बांध में पानी का स्तर बढ़ने की जानकारी देने के लिए फोन किया जिसके बाद उनके दल ने केरल का रुख किया और 4 दिन तक राहत एवं बचाव कार्य किया।
 
इस दौरान स्थानीय लोगों ने बचाव दल को बताया कि एक महिला, उसका नवजात शिशु और उसके परिवार के 5 सदस्य 4 दिन से बाढ़ में घिरे घर में फंसे हैं। नवजात शिशु को बचाने के लिए इडुक्की बांध के पास ‘ऑपरेशन वॉटर बेबी’ चलाया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल शशिकांत वाघमोड ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे शुरू किए इस अभियान के लिए सबसे कुशल 6  सदस्यों का चयन किया गया था
 
स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से बचावकर्मी उसके मकान तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार बुरी हालत में था। उन्हें नहीं पता था कि कोई उन्हें बचाने के लिए आ रहा है। नवजात शिशु और उसकी मां की चिकित्सीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने सूरज निकलने का इंतजार किया और फिर स्थानीय डॉक्टर की मदद से तड़के अभियान फिर शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद महिला ने कहा कि वह अपने बच्चे का सेना में भेजेगी।
 
उन्होंने बताया कि अभियान के बाद बचावकर्मियों को आराम करने का विकल्प दिया गया था लेकिन उन्होंने चेंगन्नुर की ओर आगे बढ़ते हुए अन्य बचाव अभियान में जुटने का फैसला किया। गौरतलब है कि केरल में भारी बाढ़ से मची तबाही से 8 अगस्त से अभी तक 197 लोगों की जानें जा चुकी हैं।  (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने कर लिया न्यूक्लियर टेस्ट, रूसी नेता मेदवेदेव के बयान से हड़कंप

Weather Update : इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, जानें देशभर का मौसम

क्या 'चीन की दीवार' को नहीं देख पाएंगी आने वाली पीढ़ियां?

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी, अतीक अहमद जैसा हाल कर देंगे

योगी सरकार में बढ़ा 40 फीसदी दुग्ध उत्पादन, देश में उत्‍तर प्रदेश नंबर वन

अगला लेख