Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

60 साल का दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल, कैसे पलटी किस्मत, पढ़िए पूरी कहानी

हमें फॉलो करें 60 साल का दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल, कैसे पलटी किस्मत, पढ़िए पूरी कहानी
, मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (19:25 IST)
व्यक्ति की किस्मत कब पलट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। केरल के रहने वाले एक 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर प्रोफेशनल मॉडल बन गया है और उसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 
 
ये सब कमाल करके दिखाने वाला एक फोटोग्राफर है, जिसने एक मजदूर को मॉडल बना दिया। 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर केरल के कोझिकोड का रहने वाला है, जो हर दिन मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। इस व्यक्ति का नाम मम्मिक्का है। 
 
मम्मिक्का को पूरे इलाके में ज्यादातर लोगों ने फीकी लुंगी और शर्ट में देखा है। मॉडल बनने के बाद मम्मिक्का अपने सुपर ग्लैम मेकओवर और लुक से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केसीआर को मोदी पर क्‍यों आता है गुस्‍सा?