Biodata Maker

किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष, कौन है यह नया चेहरा?

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (16:02 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। वे हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे।
<

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी ने श्री @KiranDeoBJP जी, विधायक जगदलपुर को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। pic.twitter.com/QKUvqgqtGJ

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) December 21, 2023 >
जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं।
 
भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

delhi blast : क्या दिल्ली धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ, धमाके से जुड़ा हर अपडेट

Delhi red fort blast: अमित शाह ने बताया, कैसे हुआ दिल्ली में धमाका

बंगाल में कब हैं चुनाव, CM ममता ने कहा- भाजपा मुझे जेल भेज दे, गला काट दे पर लोगों का मताधिकार नहीं कुचले

ISIS के निशाने पर था RSS का दफ्तर, आतंकियों ने की थी रैकी, गुजरात ATS का बड़ा दावा

Gujarat में ISIS आतंकियों के पास से मिला बायोकैमिकल वैपन Ricin कितना घातक, कैसे होता है इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में दोपहर 3 बजे तक 60.40 फीसदी मतदान

निठारी कांड में सुरेंद्र कोली को राहत, तुरंत जेल से रिहा करने के आदेश

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: विस्‍फोट से पहले कहां- कहां गई थी i20 कार, जानिए धमाकों वाली कार की पूरी टाइम लाइन?

मुख्‍यमंत्री धामी ने दिल्ली विस्फोट की घटना पर दुख जताया

अगला लेख