rashifal-2026

किस करते वक्त इसलिए पति की जीभ काट दी

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (09:42 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में एक गर्भवती पत्नी ने किस करने के दौरान जानबूझकर अपने पति की जबान काट दी। इस वजह से 22 वर्षीय व्यक्ति अपनी लगभग आधी जीभ खो बैठा। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार रात को बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके की है।
 
 
स्थानीय लोगों ने कहा कि महिला को लगता था कि उसका पति अच्छा नहीं दिखता है। इसलिए वह अपने पति से खुश नहीं थी। पुलिस ने कहा कि उनकी अक्सर लड़ाई होती थी। उन्होंने कहा कि पति का 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी से झगड़ा हुआ था।
 
 
लेकिन बाद में दोनों में मिलाप हो गया। मगर जब उन्होंने किस किया तो महिला ने उसकी तकरीबन आधी जीभ काट दी। पुलिस को पीड़ित के पिता ने सूचित किया। व्यक्ति का सफदरजंग अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।
 
 
लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, यह कहना मुश्किल है कि क्या वह दोबारा बोल पाएगा या नहीं। पुलिस ने बताया कि महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (जानबूझकर किसी गंभीर हथियार या माध्यम से गंभीर चोट पहुंचना) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
 
इस धारा के तहत उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि महिला आठ महीने की गर्भवती है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। दंपति की 20 नवंबर 2016 को शादी हुई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोभाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर

कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अगला लेख