Hanuman Chalisa

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में DSP अमन ठाकुर शहीद, जैश के तीन आतंकी ढेर

Webdunia
रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (19:20 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को एक मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक, सेना के एक जवान शहीद हो गये और जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
 
उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी के बारे में पुलिस को खुफिया सूचना मिलने के बाद कुलगाम के तुरिगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई।
 
अधिकारियों ने बताया कि वहां पहुंचे पुलिस दल पर गोलीबारी की गई जिसमें पुलिस उपाधीक्षक अमन ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सैन्य अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सेना के एक मेजर और दो जवान भी घायल हुए। उन्होंने बताया कि घायल गैर कमीशन प्राप्त अधिकारी हवलदार सोमबीर ने बाद में दम तोड़ दिया। एक मेजर सहित दो अन्य घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी भी मारे गए। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
 
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी और जम्मू के डोडा क्षेत्र के निवासी ठाकुर पुलिस दल की अगुवाई कर रहे थे।
 
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा ‍‍कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसमें हमने एक बहादुर अधिकारी को खो दिया। वह एक योद्धा थे और रविवार के अभियान अगुवाई उन्होंने खुद की। 
 
ठाकुर दो साल से दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्र कुलगाम में पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) थे। उन्होंने इलाके में आतंक विरोधी अभियानों की सफलतापूर्वक अगुवाई की थी। अनुकरणीय सेवा के लिए पिछले महीने उन्हें डीजीपी का कमेंडेशन मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख