लद्दाख में शहीद जवान गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, CM सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Webdunia
गुरुवार, 18 जून 2020 (22:26 IST)
रांची। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना से देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए झारखंड के जवान गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर गुरुवार की शाम विमान से रांची हवाईअड्डे पहुंचा, जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य कई लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि देश की सीमा की रक्षा करते हुए झारखंड के दो सपूत लद्दाख की सीमा पर शहीद हुए हैं जिनमें से एक शहीद पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा के गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर गुरुवार की शाम को विमान से यहां पहुंचा।
 
हवाई अड्डे पहुंचकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शहीद को देश सदा स्मरण रखेगा और देश की रक्षा के लिए उनके इस योगदान से आने वाली पीढ़ियां सदा प्रेरणा लेती रहेंगी।
 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गर्व के साथ साथ मन में गम भी है। दुःख के इस समय राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। आमतौर पर उनके आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं तो मिलेंगी ही लेकिन राज्य सरकार अब सीमा पर शहीद होने वालों के परिजनों को राज्य में उनकी पसंद का भूखंड देगी एवं पेट्रोलियम मंत्रालय से पेट्रोल पंप आवंटित करने का आग्रह करेगी ताकि शहीद के परिजन पूरे सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें।
 
सोरेन ने हांसदा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि गणेश हांसदा की शहादत सदैव राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करेगी।
 
हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी तथा अन्य अनेक नेताओं ने भी वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
 
इस बीच साहिबगंज जिला प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि राज्य के लद्दाख में शहीद हुए दूसरे जवान कुंदन कुमार ओझा का पार्थिव शरीर विमान से पटना लाया जा रहा है, जहां से सड़क मार्ग से उसे साहिबगंज लाया जाएगा।
 
प्रशासन ने बताया कि शहीद के पार्थिव शरीर के साहिबगंज में शुक्रवार की रात्रि तक पहुंचने की संभावना है। अतः उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किए जाने की संभावना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख