लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (22:23 IST)
Lalu Prasad Yadav News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के साले सुभाष यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जब उनके जीजा एवं बहन राबड़ी देवी बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब मुख्यमंत्री आवास से अपहरण के बाद सेटलमेंट (सौदेबाजी) होता था। हालांकि राजद ने सुभाष यादव के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। लालू के दूसरे साले साधु यादव ने सुभाष के आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।
ALSO READ: Land for job केस में लालू यादव एंड फैमिली को जमानत, जानिए क्या है मामला?
सुभाष ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि राजद शासनकाल के दौरान किसी का अपहरण होने पर फिरौती को लेकर डील (सौदेबाजी) सीधे मुख्यमंत्री आवास से होता था। उन्होंने दावा किया कि अपहरण और फिरौती के मामलों में सीधे मुख्यमंत्री आवास से बातचीत होती थी और पूरा सौदा लालू प्रसाद ही तय करते थे।
ALSO READ: Bihar : लालू यादव के ऑफर पर आ गया नीतीश कुमार का जवाब- हमने 2 बार गलती की
हालांकि राजद ने सुभाष यादव के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। लालू के दूसरे साले साधु यादव ने सुभाष के आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

कारगिल विजय दिवस पर मोदी और राजनाथ ने दी श्रद्धांजलि, अद्वितीय साहस को किया याद

क्या महाराष्‍ट्र में मंत्रियों को सता रहा है जासूसी का डर, रोहित पवार के दावे पर बवाल

LIVE: करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ, किसने क्या कहा?

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ उलटफेर, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें

अगला लेख