कर्नाटक में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग आए दहशत में

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (12:20 IST)
मंगलुरु (कर्नाटक)। दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर सप्ताह में तीसरे दिन भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
स्थानीय लोगों ने कहा कि भूकंप के साथ-साथ तेज आवाज से देर रात करीब 1.15 बजे उनकी नींद खुल गई। झटके संपाजे, गुट्टीगारू, उबारडका, गूनाका, एलीमाले, सुलिया शहर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। क्षेत्र में एक के बाद एक भूकंप के कई झटके आने से लोग दहशत में हैं।
 
इस क्षेत्र में 25 जून को 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था, इसके बाद 28 जून को भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई थी। उसी दिन शाम को एक बार फिर भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 1.8 थी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र की रिपोर्ट का इंतजार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

अगला लेख