रमन सिंह के दामाद के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Webdunia
शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (14:19 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजधानी के शासकीय डीकेएस अस्पताल में लगभग 50 करोड रुपए के घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के विदेश भागने की आशंका जताते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया है।
 
रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल के मौजूदा अधीक्षक डॉ. केके सहारे ने राजधानी के गोल बाजार थाने में डॉ. गुप्ता के अधीक्षक रहते अस्पताल में भर्ती, दवा एवं उपकरण खरीद तथा निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस में इस मामले की विवेचना जारी है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शनिवार को ही अस्पताल में पहुंचकर जांच की। डॉ. गुप्ता को पुलिस ने इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए कई बार तलब किया लेकिन वे एक बार भी पेश नहीं हुए। वे जांच कार्य में कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके विदेश भागने की आशंका के चलते लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
 
दरअसल डॉ. गुप्ता ने गिरफ्तारी एव जांच पर रोक के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रखी है, पर न्यायालय से उन्हें भी तक कोई राहत नहीं मिली है। पुलिस इस बीच उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख