पैगंबर टिप्पणी विवाद : नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (23:11 IST)
कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में उसके अधिकारियों के समक्ष 4 बार पेश होने में विफल रहीं भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ शनिवार को लुकआउट नोटिस जारी किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। शर्मा की टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल के कई भागों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। अधिकारी ने कहा कि शर्मा एमहर्स्ट स्ट्रीट और नारकेलडांगा थानों के अधिकारियों द्वारा जारी समन पर पेश होने में विफल रही हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, कई बार समन जारी करने के बावजूद हमारे अधिकारियों के समक्ष पेश होने में विफल रहने के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ आज लुकआउट नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों थानों की ओर से शर्मा को दो-दो बार समन जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि शर्मा के खिलाफ पिछले महीने दोनों थानों में मामला दर्ज होने के बाद समन जारी किए गए थे।शर्मा ने कोलकाता का दौरा करने के दौरान उन पर हमला होने की आशंका जताई थी और पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, लू से 6 और लोगों की मौत, फलौदी में पारा 49

चीन-ताइवान जंग की आहट, चीनी सेना ने किया युद्ध का अभ्यास

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर हो सख्ती, CM मोहन यादव के निर्देश, खुले में मांस बिक्री वालों पर करे कार्रवाई

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया रजिस्ट्रेशन ऐप

अगला लेख