महाराष्ट्र पुलिस का स्तुत्य कार्य, घर छोड़कर आई महिला को परिवार से मिलाया

Webdunia
सोमवार, 11 जनवरी 2021 (17:51 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। किसी बात पर विवाद होने के बाद घर छोड़कर चली गई पश्चिम बंगाल की 27 साल की एक महिला को महाराष्ट्र पुलिस ने उसके परिजन से मिला दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।पुलिस की एक गश्ती टीम ने महिला को 26 दिसंबर, 2020 को नवी मुंबई में वाशी रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए देखा था।
ALSO READ: करनाल में बवाल, पुलिस ने किसानों पर छोड़ी पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले दागे
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धूमल ने कहा कि पूछताछ करने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अपना घर छोड़कर 3-4 दिनों से वाशी रेलवे स्टेशन पर रह रही थी। उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस से ठहरने के लिए अस्थायी व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। इसके बाद उसे थाने के महिला प्रकोष्ठ में ले जाया गया, जहां उसे खाना दिया गया और अस्थायी तौर पर ठहराया गया। अगले दिन पुलिस ने उसे आश्रयगृह में भर्ती कराया और उसके परिजन से संपर्क किया।
 
आश्रय स्थल के न्यासी भी महिला के परिजन के संपर्क में थे और उन्हें पता चला कि परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद के बाद महिला घर छोड़कर आ गई है। महिला के परिजन ने बारासात थाने में गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अधिकारी ने बताया कि वाशी थाने के अधिकारियों ने महिला के परिजन से संपर्क किया तो परिवार के लोग नवी मुंबई पहुंचे। महिला को रविवार को उनके हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए। हमें खुशी है कि पुलिस ने समाज के लिए अपना काम किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख