बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए थे मंत्री, वीडियो में मुस्कुराते दिखे, बवाल

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (15:48 IST)
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन शुक्रवार को उनकी दो सेल्फी वीडियो क्लिप सामने आने के बाद विवादों में घिर गए जिनमें कथित रूप से वह बाढ़ग्रस्त जिले के कुछ हिस्सों के सर्वेक्षण के दौरान मुस्कुराते और खुशी से हाथ हिलाते दिख रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी राकांपा ने महाजन की निंदा की है।
 
राकांपा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया कि क्या मंत्री 'घूमने गए' थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को असंवेदनशील जल संसाधन मंत्री से इस्तीफा देने को कहना चाहिए।
 
एक क्लिप में महाजन के साथ एक अज्ञात व्यक्ति पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर में पानी के बीच सेल्फी वीडियो बनाता दिख रहा है। इस वीडियो में भाजपा के मंत्री मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में महाजन सड़क पर खड़े होकर बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं और व्यक्ति सेल्फी वीडियो बना रहा है।
 
राकांपा नेता धनन्जय मुंडे ने ट्वीट किया, 'मंत्री गिरीश महाजन और अधिकारी मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने सेल्फी वीडियो बनाई। क्या सत्तारूढ़ नेताओं में कोई संवेदनशीलता बची है? देवेंद्र फडणवीस जी, इस असंवेदनशील मंत्री का इस्तीफा लीजिए, संबंधित अधिकारियों को निलंबित कीजिए।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

अगला लेख