कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं नेतृत्व पर सवाल करने वाले नेता : मल्लिकार्जुन खड़गे

Webdunia
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (01:13 IST)
बेंगलुरु। पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे नेताओं पर निशाना साधते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि ये लोग भीतर से पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व को सहयोग देने की जरूरत पर जोर देते हुए कांग्रेस नेता खड़गे ने यह भी कहा, हमें एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। मुझे दुख हुआ है कि कुछ नेताओं ने पार्टी और नेतृत्व के खिलाफ बात की है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा और आरएसएस हैं और दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग हैं जो भीतर से ही कांग्रेस की जड़ें खोद रहे हैं।

खड़गे का यह बयान उस वक्त आया है जब बिहार चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस की हार को नियति मान लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की घटक कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सत्ता से दूर रह जाने का एक प्रमुख कारण कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन को भी माना जा रहा है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख