Hanuman Chalisa

दुर्गापुर गैंगरेप पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, लड़कियों को रात में नहीं निकलने देना चाहिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (14:49 IST)
Durgapur Gangrape :  पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में MBBS छात्रा से बलात्कार के मामले में विवादित बयान देते हुए कहा कि लड़कियों को रात में नहीं निकलने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में जीरो टॉलरेंस है, हम यहां इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं। 
 
ममता ने कहा कि मैं बाहर से यहां पढ़ने आने वाले छात्रों से भी अनुरोध करती हूं कि वे रात में बाहर न जाएं। निजी कॉलेज का भी एक दायित्व है कि छात्रों का ध्यान रखें। ALSO READ: दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर, 3 आरोपी गिरफ्तार
 
सीएम ने कहा कि कि छात्रा रात के 12.30 बजे कैसे बाहर आ गई। जहां तक मुझे पता है कि यह वन क्षेत्र में हुआ था, इसलिए 12.30 बजे मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। इसकी जांच जारी है। पुलिस जांच कर रही है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
 
उन्होंने दूसरे राज्यों में रेप की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि आप मुझे बताइए कि ओडिशा में तीन सप्ताह पहले समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की और बंगाल में अगर महिलाओं के साथ कुछ भी होता है तो हम इसे सामान्य मामला नहीं मानते, यह एक गंभीर मामला है?
 
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। छात्रा को दुर्गापुर के एक अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

क्या नीतीश कुमार बनेंगे बिहार CM, अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत

Bihar Assembly Election: बिहार के पहले विधानसभा चुनाव की कहानी

LIVE: बिहार चुनाव में अमित शाह की एंट्री, नीतीश से मिलेंगे, जनसभा भी करेंगे

ट्रंप ने पुतिन से 2 घंटे की बात, अब हंगरी में होगी मुलाकात

Gold : 2 साल में दोगुनी हुई सोने की कीमत, अब कितने गिर सकते हैं दाम

अगला लेख