भवानीपुर सीट के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी ममता बनर्जी, कौन देगा भाजपा से चुनौती?

Webdunia
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (09:10 IST)
भवानीपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल करेगी। सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि इस सीट पर भाजपा की ओर से उन्हें कौन चुनौती देगा?
 
ममता को नंदीग्राम सीट पर तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में गए दिग्गज नेता सुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुख्यमंत्री बने रहने के लिए छह माह के भीतर उनके लिए सदस्यता ग्रहण करना जरूरी है।
 
भवानीपुर को भी ममता बनर्जी की सीट माना जाता है। वे 2 बार यहां से चुनाव जीत चुकी है। ममता ने यह सीट सोवन्देब चट्टोपाध्याय के लिए छोड़ दी थी। सोवन ने चुनाव जीतने के बाद ममता के लिए यह सीट खुद ही खाली कर दी थी।
 
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने भाजपा किसे चुनाव मैदान में उतारेगी इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है कि पार्टी प्रिंयका टिबरेवाल को चुनाव मैदान में उतार सकती है। 
 
उल्लेखनीय है कि भवानीपुर सीट समेत बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

अगला लेख