दिल्ली में राह चलते व्यक्ति के सिर में मारी गोली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (18:55 IST)
Man shot in head in Seelampur Delhi : उत्तर पूर्व दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 35 वर्ष के एक व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार को करीब से सिर में गोली मार दी।
 
यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय तिर्की ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित शाहनवाज को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया और बाद में उसे लोक नायक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शाहनवाज पेशे से एक श्रमिक है।
ALSO READ: कनाडा में गोलीबारी, भारतीय मूल के एक कारोबारी समेत 2 लोगों की मौत
डीसीपी ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे कबीर मार्केट में एक व्यक्ति के सिर में गोली मारे जाने के संबंध में पीसीआर कॉल मिली। उन्होंने कहा, एक दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और यह पता चला कि शाहनवाज के सिर में गोली लगी है। उन्होंने कहा, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सड़क पर चलते समय एक व्यक्ति ने शाहनवाज को पीछे से, करीब से गोली मार दी।
ALSO READ: मणिपुर में गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल
तिर्की ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक गोली भी मिली है। उन्होंने कहा, सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अपराध निरोधक दस्ता और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला दल ने घटनास्थल का दौरा किया। दोषियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

डिजिटल अरेस्ट से 100 करोड़ ठगी के मामले में भारत में पहली बार सजा, 9 लोगों को उम्रकैद

TVS Apache RTX 300 Adv : टीवीएस की धांसू बाइक, जानिए क्या रहेगी कीमत, कितने दमदार रहेंगे फीचर्स

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

पीएम ऑफिस पहुंचाई गई फुकुशिमा की मिट्टी, पहली बार होगा इसका इस्तेमाल

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

अगला लेख