Hanuman Chalisa

महिला भाजपा विधायक ने पुलिस अधिकारी को दी यह धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो

अवनीश कुमार
रविवार, 18 नवंबर 2018 (09:33 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी जमकर समाजवादी पार्टी के ऊपर यह आरोप लगाते हुए नहीं थकती थी कि समाजवादी पार्टी के विधायक खुलकर गुंडई करते हैं लेकिन अब वहीं भारतीय जनता पार्टी जब सत्ता में काबिज है तो पार्टी के आलाकमान अपने ही विधायकों पर नियंत्रण रखने में नाकामयाब होते दिख रहे हैं।
 
इसका जीता जागता उदाहरण लखीमपुर खीरी में देखने को मिला। एक वायरल ऑडियो के अनुसार भाजपा की एक महिला विधायक टेलीफोन के जरिए एक कोतवाली प्रभारी को जूते से मारने की बात कहती नजर आ रही है। जब कोतवाली प्रभारी ने इसका विरोध किया तो सत्ता की हनक दिखाते हुए महिला विधायक ने उसे लाइन हाजिर करवा दिया।
 
मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी की श्रीनगर क्षेत्र की विधायक मंजू त्यागी और कोतवाली प्रभारी फूलबेहड़ विद्याराम दिवाकर के बीच हुए बातचीत के हो रहे वायरल आडियो के मुताबिक बातों ही बातों में जूतों से मारने की धमकी दी।
 
विधायक ने कहा कि तुम पागल के पागल ही रहोगे क्या? यहीं से तुम्हारे ऊपर जूता चलाएं क्या? इसके बाद इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर ने कहा कि आप जिस भाषा में बात कर रही हैं यह शोभनीय नहीं है आप मेरा तबादला करा दो। इसके बाद एसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाज़िर कर दिया।
 
बताया जाता है कि किसी मामले का फैसला करने के लिए विधायक की बात को कोतवाल अनसुना कर रहे थे। इस मामले पर फोन में बात करते हुए विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि जिस कार्यकर्ता के लिए मैंने फोन किया था वह पार्टी के जमीनी और बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं। इंस्पेक्टर फूलबेहड़ द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं के अपमान की सूचनाएं मिल रही थीं इसलिए मैंने अपने तेवर थोड़े तल्ख किए। मुझे नहीं मालूम कि कौन सी आडियो क्लिप वायरल हो रही है। ऐसा मैंने कुछ नहीं कहा जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।
 
वहीं पुलिस अधीक्षक राम लाल वर्मा ने कहा कि उनके साथ अगर कोई घटना घटित हुई थी तो उसकी जानकारी लिखित में पुलिस विभाग को दी जानी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ऐसा ना करते हो ऑडियो को वायरल कर दिया जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। उनके इस कारनामे से पुलिस की छवि धूमिल हुई है जिसके चलते कार्रवाई की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख