Hanuman Chalisa

राजस्थान में भाजपा को झटका, जसवंत पुत्र मानवेन्द्रसिंह ने की भाजपा छोड़ने की घोषणा

Webdunia
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (18:56 IST)
जयपुर। अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंतसिंह के बेटे और बाड़मेर की शिव सीट से विधायक कर्नल मानवेन्द्रसिंह ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। सिंह के इस निर्णय को भाजपा के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है, वो भी तब जब राज्य में भगवा पार्टी की स्थिति तुलनात्मक रूप से कमजोर बताई जा रही है। 
 
मानवेन्द्र ने शनिवार को पचपदरा में आयोजित स्वाभिमान रैली में भाजपा छोड़ने की घोषणा की। रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कमल का फूल मेरी भूल थी। मेरे समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को भी इस बारे में बताया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब लगता है कि कमल का फूल मेरी भूल थी। 
 
उन्होंने कहा कि जब फैसले लेने वाले ही चूक करें तो धैर्य टूटना स्वाभाविक है और आज वो सीमा भी खत्म हो गई है। भावुक मानवेन्द्र ने कहा कि 2014 में दिन में 12 बजे नरेंद्र मोदी का फोन आया था। उन्‍होंने कहा था कि जसवंतसिंह का टिकट मैंने नहीं काटा। जयपुर के एक और दिल्ली के दो नेताओं ने काटा है।
 
मानवेन्द्र ने राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पचपदरा से शुरू हुआ यह तूफान जयपुर तक पहुंचेगा। अब यह लड़ाई पूरे प्रदेश में चलेगी और इसकी गूंज केन्द्र तक भी पहुंचेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

LIVE: टेलीग्राम को बड़ा झटका, नहीं हटा अस्थाई बैन

पावागढ़ में पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई और दबे होने की आशंका

66 दिन बाद खुला हार्मुज स्ट्रेट: अमेरिका ने हटाई नाकेबंदी, फिर दौड़ने लगे तेल टैंकर

अगला लेख