Dharma Sangrah

70 साल के मौलवी ने बच्ची के साथ किया गंदा काम

Webdunia
गुरुवार, 1 मार्च 2018 (13:46 IST)
नई दिल्ली। नरेला इलाके में एक 9 साल की बच्ची से मदरसे के भीतर बलात्कार का मामला सामने आया है। बलात्कार का आरोप मदरसे के 70 साल के मौलवी पर है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला।  बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर बच्ची के साथ हैवानियत की खबर सुनकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल जाना।

 हैवानियत की हदें पार करने वाले इस मौलवी को बच्ची दादा कहती थी। खबरों के अनुसार पीड़ित बच्ची परिवार के साथ बवाना जेजे कॉलोनी में रहती है। उसके पिता बवाना की एक फैक्टरी में काम करते हैं। मूलरूप से बिहार का रहने वाला आरोपी मौलवी अपने बेटे के साथ रहता है। उसने घर के पास ही कुछ झुग्गियों में अपना मदरसा बनाया हुआ है, जहां वह छोटे बच्चों को पढ़ाता है।

पीड़ित बच्ची भी मदरसे में पढऩे जाती थी। बीते शनिवार शाम को बच्चे इसके मदरसे में पढऩे आए थे। आरोपी मौलवी ने सभी बच्चों की सात बजे छुट्टी कर दी, जबकि उसने पीड़ित बच्ची को पांच रुपये देने की बात कहते हुए रोक लिया था। बाद में उसने बच्ची को डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। उसने बच्ची को चुप कराने के लिए बलात्कार के बाद पांच रुपए दिए भी।

साथ ही उसे किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना व धमकी से डरी-सहमी मासूम घर आ गई।  उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। लेकिन उसकी तबियत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन निजी डॉक्टर के पास ले गए तो उसने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। फिर मासूम से पूछने पर उसने आपबीती बताई। फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गई और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35 और F-22 फाइटर जेट्स, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, iPhone 17e से पहले एंट्री; जानिए Pixel 9a से कितना अलग?

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

एपस्टीन फाइल्स में सबसे बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई एंड्रयू माउंटबेटन पुलिस गिरफ्त में, दुनियाभर में हड़कंप

अगला लेख