Hanuman Chalisa

एमसीयू के फेसबुक पेज से लाइव होंगे मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (14:57 IST)
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शिक्षा, पत्रकारिता और जीवनमूल्यविषय पर संबोधित करेंगे राज्यपाल, पत्रकारिता सप्ताह के 30 मई, 2020 से 6 जून, 2020 तक अंतर्गत सात दिन-सात व्याख्यान

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में 30 मई से 6 जून तक ‘हिंदी पत्रकारिता सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारम्भ 30 मई, शनिवार को अपराह्न 3:00 बजे माननीय राज्यपाल श्री लालजी टंडन करेंगे। विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर 3:00 बजे से माननीय राज्यपाल के विशेष व्याख्यान का लाइव प्रसारण किया जाएगा। राज्यपाल महोदय ‘शिक्षा, पत्रकारिता और जीवनमूल्य’ विषय पर अपना संबोधन देंगे।

कुलसचिव प्रो. अविनाश वाजपेयी ने बताया कि पत्रकारिता सप्ताह के अंतर्गत माननीय राज्यपाल महोदय के संबोधन के बाद अगले दिन से सात दिन तक सात महत्वपूर्ण व्याख्यान कराए जाएंगे। सभी व्याख्यान विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर प्रतिदिन 4 बजे से लाइव होंगे। 31 मई को ‘वेब मीडिया में उद्यमिता’ विषय पर वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कार्णिक (दिल्ली), 1 जून को ‘भरतमुनि के नाट्यशास्त्र में संचार के सूत्र’ विषय पर काठमाण्डू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. निर्मल मणि अधिकारी (नेपाल), 2 जून को ‘सृजनात्मक लेखन’ पर प्रख्यात उपन्यासकार प्रियंका ओम (तंजानिया), 3 जून को ‘वैश्विक आतंकवाद और मीडिया’ विषय पर प्रख्यात क्राइम रिपोर्टर एवं लेखक विवेक अग्रवाल (मुंबई), 4 जून को ‘बदलती दुनिया में रेडियो’ विषय पर बीबीसी मीडिया एक्शन की पत्रकार शेफाली चतुर्वेदी, 5 जून को ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली के प्रो. सिद्धार्थ शेखर सिंह और 6 जून को ‘कोविड-19 की चुनौतियां और मीडिया’ विषय पर रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रेसिडेंट एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय के व्याख्यान होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख