Hanuman Chalisa

उत्तरप्रदेश में पंडित और काजी करवाएंगे 511 जोड़ों का विवाह

Webdunia
सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (16:51 IST)
मिर्जापुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मिर्जापुर में मंगलवार को होने वाला सामूहिक विवाह समारोह सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल कायम करेगा, जब एक ही पांडाल में काशी के विद्धान मंत्रोच्चारण के जरिए और काजी निकाह पढ़कर 511 जोड़ों को जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिलाएंगे।
 
प्रदेश के अब तक के सबसे विशाल वैवाहिक आयोजन में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रमुख मंत्रियों के साथ मौजूद रहेंगे।


इसके अलावा बड़ी संख्या में विधायक और सांसद भी विवाह के साक्षी बनेंगे। काशी विश्वनाथ के 51 आचार्य वैदिक रीति-रिवाज से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए आ चुके हैं जबकि काजी और मुफ्ती भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
 
काशी के विद्वान पंडित वैदिक रीति-रिवाज से वेद मंत्रों का उच्चारण कर वैवाहिक कार्यक्रम पूरा कराएंगे, वहीं काजी कलमा पढ़कर निकाह संपन्न कराएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि पुतलीघर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मिर्जापुर मंडल के 511 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधेगे। विवाह समारोह को भव्य रूप देने के लिए जोरदार तैयारी सरकारी स्तर पर की जा रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

प्रेमिका से मिलने के लिए LOC की पार, POK का युवक कश्मीर में गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पश्चिम बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

अगला लेख