rashifal-2026

मॉब लिंचिंग : चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, साथी घायल

Webdunia
सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (13:49 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में गुस्साई भीड़ ने चोर होने के संदेह में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि खातिवाली गांव में हुई इस घटना में उसका एक साथी घायल हो गया।
 
 
पुलिस निरीक्षक राजू वंजारी ने बताया कि घटना रविवार तड़के तीन बजे हुई, जब दोनों कुछ घरों में कथित तौर पर चोरी कर भागने की फिराक में थे। दोनों ही गुजरात के पंचमहल के रहने वाले हैं।
 
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने दोनों को देख शोर मचा दिया, जिसके बाद गांववाले घरों से निकल आए और उनके पीछे भागने लगे।
 
उन्होंने बताया कि एक दीवार लांघ कर भागने की कोशिश में वे गिर गए और गांववालों ने उन्हें ईंट-पत्थरों से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों को पकड़ कर भी उनकी काफी पिटाई की गई।
 
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक दिनेश मावी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वंजारी ने बताया कि मावी का साथी घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि आठ गांववालों के खिलाफ हत्या और दंगा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वंजारी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न विज्ञान का तर्क, न समय की मार, इंतजार के 12 साल, आज भी गुरु के 'जागने' की आस में पथराई हजारों आंखें

भारत में निपाह वायरस से हड़कंप, संक्रमण के 2 केस आए सामने, क्‍या बोला WHO

Ajit Pawar plane crash Baramati : 'ट्रैफिक जाम' ने तय किया जिंदगी और मौत का फासला, ब्रेसलेट बना आखिरी पहचान, 5 सपनों की दर्दनाक मौत

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

ट्रंप को क्‍यों आई भारत की याद, क्‍या चीन को घेरने की है तैयारी, PM मोदी को भेजा 'पैक्स सिलिका' का न्‍योता

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सुनेत्रा पवार संभालेंगी अजित पवार की विरासत, आज लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ

क्या मीडिल ईस्ट में छिड़ने वाला है महायुद्ध, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से बात की

Imran Khan के खिलाफ जेल में ऑपरेशन 'आंखफोड़वा' , क्या अंधा करने की साजिश कर रहे हैं शहबाज और मुनीर

सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी CM, प्रमुख विभागों के लिए अड़ी NCP, प्रफुल्ल पटेल संभालेंगे पार्टी की कमान

अगला लेख