Hanuman Chalisa

200 करोड़ का तलाक, 26 साल बाद पत्नी से अलग हुए मोदी...

Webdunia
मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (17:32 IST)
अहमदाबाद। इस दंपति का 17 साल का एक बेटा है। ...और 26 साल तक उनका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण तरीक से चल रहा था, लेकिन अचानक रिश्तों में खटास आई और देखते ही देखते दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया और फिर चर्चा में आया यह महंगा तलाक। 
 
हम बात कर रहे हैं देश की अग्रणी दवा निर्माता कंपनी कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक राजीव मोदी और मुंबई के गरवारे पोलिएस्टर लिमिटेड के मालिक की बेटी मोनिका गरवारे की। दोनों के बीच तलाक की अर्जी को अहमदाबाद की फैमिली कोर्ट ने मंजूरी दे दी। दंपति ने करीब 26 साल के वैवाहिक जीवन के बाद आपसी रजामंदी से तलाक की अर्जी इसी माह दी थी।
 
राजीव और मोनिका की शादी 1992 में हुई थी। उनका 17 साल का एक बेटा भी है। बताया जाता है कि दोनों के बीच रिश्तों में तनातनी तो थी, लेकिन दूरियां उस समय और बढ़ गईं जब इसी साल 30 अगस्त को मोनिका ने अपने पति पर प्रताडऩा और मारपीट का आरोप लगाया और इसकी शिकायत पुलिस में की। 
 
इस बीच, थाने में कई घंटे तक दोनों के बीच सुलह-सफाई की कोशिशें हुईं। उस समय मामला तो ठंडा हो गया, लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। बताया जाता है कि आपसी समझौते के तहत अब राजीव को तलाक का बदले मोनिका को 200 करोड़ रुपए देने होंगे, जबकि बेटा पिता के पास रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख