Monkeypox का संदिग्ध मरीज जांच में निकला निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (22:12 IST)
नई दिल्ली। मंकीपॉक्स (Monkeypox) के एक संदिग्ध मरीज के जांच में निगेटिव पाए पाए जाने के बाद उसे गुरुवार को यहां लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) से छुट्टी दे दी गई। उसे ज्वर था एवं शरीर पर फफोले थे। उसके अहम जैव मापदंड स्थिर सामान्य हैं और घाव ठीक हो रहे हैं।

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच में गाजियाबाद का 30 वर्षीय व्यक्ति चिकनपॉक्स से पीड़त है और उसे मंगलवार को दिल्ली सरकार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे मंकीपॉक्स के लिए निर्धारित किया गया है। उसे ज्वर था एवं शरीर पर फफोले थे।

एलएनजेपी के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने कहा, दो दिन पहले मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामले (मरीज) को एलएनजेपी लाया गया था। उसकी (जांच) रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसकी छुट्टी दे दी गई।

इस बीच, कुमार ने कहा कि मंकीपॉक्स के सामने आए पहले मामले (मरीज) के नमूने पुणे के विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। यह मरीज फिलहाल अस्पताल में है।

निदेशक ने कहा, उसके अहम जैव मापदंड स्थिर सामान्य हैं और घाव ठीक हो रहे हैं। देश में मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं जिनमें तीन मरीज केरल में हैं।(भाषा)
File photo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख