Hanuman Chalisa

केरल में मानसून का तीसरा दिन, बारिश से 3 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 10 जून 2019 (23:44 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के कई हिस्सों में मानसून के तीसरे दिन हुई बारिश ने 3 लोगों की जान ले ली वहीं अरब सागर में बनता दबाव सोमवार को गहरे दबाव में परिवर्तित हो गया। पुलिस और मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि 1 महिला समेत 2 व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति की मौत और 2 अन्य उस वक्त घायल हो गए, जब कोच्चि में उनके ऊपर एक पेड़ गिर गया था।
 
मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में बन रहा दबाव पिछले 6 घंटों में करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और गहरे दबाव में तब्दील हो गया है तथा अगले 24 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका है।
 
विभाग ने कहा कि यह दबाव सोमवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर लक्षद्वीप के अमिनदिवी से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित था। साथ ही क्षेत्र के अलग-थलग स्थानों पर अगले 3 दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मछुआरों से अगले 2 दिन तक समुद्र में नहीं जाने को लेकर आगाह किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि राज्य में बारिश के कारण होने वाली मौतों के पहले मामले में शहर के पेताह इलाके में 63 वर्षीय 1 व्यक्ति और 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत उस वक्त हुई, जब वे टूटी हुई बिजली के तार के संपर्क में आ गए थे।
 
उन्होंने बताया कि कोच्चि में दोपहिया वाहन पर सवार 1 व्यक्ति की उस वक्त मौत हो गई, जब एक पेड़ उस पर और वहां से गुजर रही कार पर गिर गया। कार में सवार 2 व्यक्ति घायल हो गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख