Hanuman Chalisa

वायरल हुआ टूटी छत वाली बस का वीडियो, अधिकारी निलंबित

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (11:29 IST)
MSRTC Bus Viral Video : महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक बस का वीडियो सार्वजनिक हुआ है जिसमें बस की छत का बाहरी हिस्सा एक तरफ से अलग होकर हवा में लहराता दिख रहा है। यह बस राज्य के गढ़चिरौली में थी और बस के रखरखाव के लिए जिम्मेदार एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। 
 
एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने बताया कि बस गढ़चिरौली जिले के अहेरी डिपो की है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
 
उन्होंने बताया कि बस गढ़चिरौली-अहेरी मार्ग पर चल रही थी और वाहन की पूरी छत नहीं निकली, लेकिन राजमार्ग पर चलने के दौरान ड्राइवर के केबिन के ऊपर का हिस्सा टूट कर हवा में लहराता रहा।
 
राज्य परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) इस संबंध में कोई कार्रवाई करेगा।
 
एमएसआरटीसी के एक यूनियन नेता ने दावा किया कि रखरखाव के अभाव में राज्य परिवहन की बसों की हालत खराब है। खासकर महामारी के बाद से स्थिति और खराब हो गई है।
(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख