मुंबई में दरिंदगी का शिकार हुई महिला, CCTV से हुई आरोपी की पहचान

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (16:23 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार और निजी अंगों में लोहे की छड़ डालने की वीभत्सता का शिकार बनी 34 वर्षीय महिला ने यहां नगरपालिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार तड़के दम तोड़ दिया।
 
पुलिस ने बताया कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं थी और हादसे में उसका बहुत खून बह गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के से राजावाड़ी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी।
 
उन्होंने बताया कि महिला से बलात्कार के बाद और छड़ से निर्ममता से उसपर हमला करने के बाद आरोपी ने उसपर चाकू से भी वार किया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सामने आया था जब पुलिस को साकीनाका में खैरानी रोड पर एक शख्स के एक महिला पर हमला करने के बारे में फोन आया था। 
 
उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने महिला को खून से सना हुआ पाया जिसके बाद उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, सामने आया कि सड़क किनारे खड़े एक टैंपो के भीतर महिला से बलात्कार किया गया और उसके शरीर एवं निजी अंगों पर लोहे की छड़ से निर्ममता से वार किया गया।” साथ ही बताया कि पुलिस को टैंपो में खून के निशान भी मिले।
 
उन्होंने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है जो वीडियो में टैंपो से बाहर निकलता दिख रहा है। पुलिस ने बाद में मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

Mohan Cabinet Decision : 49 हजार से अधिक पद मंजूर, किसानों को राहत, जलकर माफ, मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

अगला लेख