UP में जीवित व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, नगर पालिका कर्मचारी निलंबित

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (00:58 IST)
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत नगर पालिका के एक कर्मचारी को एक जीवित व्यक्ति को सरकारी कागजों में मृत दर्शाकर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

पीलीभीत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पूजा त्रिपाठी ने बताया कि पीलीभीत शहर के मोहल्ला बशीर खां के रहने वाले नईम के परिवार की ओर से नगर पालिका में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अप्रैल 2017 में आवेदन किया गया था।

नगर पालिका में बेलदार के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी नूर बानो ने इस मामले में गवाह के रूप में एक शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया था, जिसमें नईम की मौत 22 मार्च 2017 को होने की बात कही गई थी और इसी हलफनामे के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सदर तहसील द्वारा कराई गई जांच में पता चला कि दस्तावेजों में मृत दिखाया गया नईम दरअसल पिछले 7 सालों से देहरादून में रहकर नौकरी कर रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में शपथ पत्र देने वाली कर्मचारी नूर बानो को नोटिस जारी करते हुए लिखित स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि इस पर उसे आज निलंबित कर दिया गया और नईम का मृत्यु प्रमाण पत्र भी निरस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदनकर्ता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। (सांकेतिक फोटो)  
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख