हावड़ा में ‘जय श्री राम’ बोलने वाले भाजपा समर्थक की हत्या

Webdunia
मंगलवार, 11 जून 2019 (09:52 IST)
हावड़ा। भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि हावड़ा जिले में पार्टी के एक समर्थक को ‘जय श्री राम’ बोलने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार डाला।
 
पुलिस ने 43 साल के समतुल डोलोई की मौत की पुष्टि की है जिसका शव अमता थाना क्षेत्र के सरपोता गांव में खेत में मिला। हालांकि मौत के कारणों पर अधिकारियों ने कुछ भी नहीं कहा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार डोलोई रविवार रात एक समारोह में गया था लेकिन घर नहीं लौटा। उसका शव सोमवार को मिला जिसके गले में फंदा था।
 
भाजपा की हावड़ा ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष अनुपम मलिक ने दावा किया कि डोलोई उनकी पार्टी का समर्थक था और ‘जय श्री राम’ बोलने पर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उसकी हत्या कर दी।
 
तृणमूल कांग्रेस के विधायक समीर पांजा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद ही सच सामने आएगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़ , कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM पुष्कर धामी का तोहफा

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

अगला लेख