एक साथ दिखे कैप्टन-सिद्धू, नवजोत ने अमरिंदर के पांव छूकर लिया आशीर्वाद

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (12:10 IST)
  • नवजोत सिद्धू ने संभाला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार
  • सीएम अमरिंदर सिंह भी कार्यक्रम में हुए शामिल
  • सिद्धू ने अमरिंदर के पांव छूकर लिया आशीर्वाद
  • पंजाब में 2022 की शुरुआत में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव
चंडीगढ़। अन्तत: पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की दूरियां सिमटती हुई दिख रही हैं। लंबे तनाव के बाद दोनों एक साथ दिखाई दिए हैं। इतना ही नहीं सिद्धू ने मुख्‍यमंत्री सिंह के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। 
 
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस में जारी उठापटक के बीच शुक्रवार को करीब सवा 11 बजे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला। इस दौरान पंजाब सीएम अमरिंदर भी मौजूद रहे। उन्होंने सिद्धू को आशीर्वाद भी दिया।
 
इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज मुख्‍यमंत्री सिंह सिद्धू के ताजपोशी समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मध्यस्थता के बाद मुख्‍यमंत्री मान गए और दोनों धुर विरोधी एक साथ नजर आए। 
<

Chandigarh: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu arrives at Punjab Bhawan.

CM Amarinder Singh has invited party's MLAs, MPs & senior functionaries from the state for tea. They'll go to Punjab Congress Bhawan for installation of new Punjab Pradesh Congress Committee team. pic.twitter.com/MopjRtI5cF

— ANI (@ANI) July 23, 2021 >
हालांकि यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा दोनों दिग्गजों की यह निकटता वास्तविक है या फिर सिर्फ 'रस्म अदायगी' है। जानकार यह भी मान रहे हैं अंदरूनी खींचतान आने वाले चुनाव में कांग्रेस के लिए मुश्किल का सबब बन सकती है। 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया