पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सली, एक जवान शहीद

Webdunia
सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (14:26 IST)
गिरिडीह। झारखंड में उग्रवाद से सर्वाधिक प्रभावित गिरिडीह जिले के भेलवा घाटी थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए जबकि एक जवान के शहीद हो गया।
 
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने यहां बताया कि माओवादियों के खिलाफ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सातवीं बटालियन और स्थानीय पुलिस बिहार के जमुई और झारखंड के गिरिडीह जिले की सीमा पर स्थित भेलवा घाटी जंगल में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान जंगल में छिपे भाकपा माओवादी के उग्रवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया और गोलियां चलाईं।
 
कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान विश्वजीत चौहान शहीद हो गए। शहीद जवान असम के रहने वाले थे।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक एके 47 राइफल और चार पाइप बम बरामद किया है। नक्सलियों के शवों की पहचान की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख