चाईबासा और गुमला में नक्सली मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल, एयरलिफ्ट किया गया

Webdunia
सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (11:28 IST)
चाईबासा/गुमला। झारखंड के चाईबासा जिले के टोकलो एवं सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमा पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी प्रमाणिक दस्ता के साथ आज पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197वीं बटालियन एवं झारखंड कोबरा 209 के जवानों के संयुक्त दल की भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें कोबरा का 1 जवान घायल हो गया जिसे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया।
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर जब रविवार तड़के सुरक्षा बल नक्सलियों के खोज अभियान में कुचाई थाना क्षेत्र के जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके बाद कई घंटे तक चली मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान माओवादियों की गोली से घायल हो गया।
ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ में 12 महिलाओं समेत 24 नक्सलियों ने किया समर्पण
सुरक्षा बलों ने घायल जवान को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कर इलाज हेतु रांची पहुंचाया जहां मेडिका अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों को भी मुठभेड़ में गोली लगने की सूचना है लेकिन वे जंगल में भागने में सफल रहे लिहाजा उनके पक्ष में हताहतों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
 
इस बीच गुमला जिले के बिशुनपुर थाना अंतर्गत कोगांव के जंगल में रविवार दोपहर लगभग 11.30 बजे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। माओवादी पुलिस को देखते ही गोलियां चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। लेकिन माओवादी जंगलों की आड़ में बचते हुए भागने में सफल रहे।
 

पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन ने बताया कि माओवादियों के जिस दस्ते से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई, वह जोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव का दस्ता था। उसके साथ करीब 1 दर्जन हार्डकोर माओवादी थे लेकिन सभी घने जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से 3 आइईडी बम, आइईडी बनाने की सामग्री, कंबल और कुछ दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की हैं। इस बीच पुलिस अधीक्षक जनार्दनन ने कहा कि मुख्य धारा से भटके हुए लोग आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा पुलिस के साथ अगर मुठभेड़ होती है तो उन्हें गोली खानी होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख