मुंबई में ऑटो, टैक्सी का नया किराया लागू, जानिए कितनी हुई वृद्धि...

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (20:26 IST)
मुंबई। मुंबई में सीएनजी से चलने वाले ऑटो-रिक्शा और टैक्सी के लिए नया किराया लागू हो गया है। इसमें प्रत्‍येक की न्यूनतम दरों में 3 रुपए की वृद्धि की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। मुंबई महानगर क्षेत्र में कुछ पेट्रोल चालित वाहनों सहित करीब 60 हजार टैक्सी और 4.6 लाख ऑटो-रिक्शा हैं।

आरटीओ अधिकारियों ने कहा कि टैक्सियों से 1.5 किमी की दूरी के लिए न्यूनतम किराया 22 रुपए से बढ़कर 25 रुपए हो गया है, जबकि ऑटो-रिक्शा के लिए यह 18 रुपए से बढ़कर 21 रुपए हो गया है। उन्होंने कहा कि इस दर के अलावा न्यूनतम दूरी के यात्रियों को टैक्सियों के लिए 16.93 रुपए प्रति किमी और ऑटो-रिक्शा के लिए 14.20 रुपए प्रति किमी का भुगतान करना होगा।

मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) की एक बैठक में पिछले सप्ताह न्यूनतम किराया तीन रुपए बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र परिवहन सचिव ने की थी। उन्होंने कहा कि पिछली किराया वृद्धि एक जून, 2015 को लागू की गई थी।

राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने पिछले सप्ताह कहा था कि महानगर में ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों के किराए में छह साल के अंतराल के बाद बढ़ोतरी की जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

अगला लेख