Festival Posters

नीतीश ने नए मंत्रियों को बांटे विभाग, पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले

Webdunia
रविवार, 2 जून 2019 (16:27 IST)
पटना। बिहार के नीतीश मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में जगह पाने वाले 8 नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है और साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किए गए हैं।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर राज्यपाल लालजी टंडन ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है और कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किए हैं। नए मंत्री श्याम रजक को उद्योग विभाग और नरेंद्र नारायण यादव को लघु जल संसाधान तथा विधि विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
 
इसी तरह डॉ. अशोक चौधरी को भवन निर्माण विभाग, बीमा भारती को गन्ना उद्योग विभाग, संजय कुमार झा को जल संसाधन विभाग, रामसेवक सिंह को समाज कल्याण विभाग, नीरज कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और लक्ष्मेश्वर राय को आपदा प्रबंधन विभाग आवंटित किया गया है।
 
वहीं पुराने मंत्रियों में जय कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, महेश्वर हजारी को योजना एवं विकास विभाग, प्रमोद कुमार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिनोद कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृष्ण कुमार ऋषि को पर्यटन विभाग एवं ब्रजकिशोर बिंद को खान एवं भूतत्व विभाग आवंटित किया गया है।
 
इनके अलावा कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख