Hanuman Chalisa

दो हजार बच्चों ने डाउनलोड किया यह खतरनाक गेम, केरल सरकार की केंद्र से अपील...

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2017 (15:54 IST)
तिरूवनंतपुरम। जानलेवा ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल के प्रति बच्चों की बढ़ती दिलचस्पी की रिपोर्टों के बीच केरल सरकार ने बुधवार को कहा कि वह केन्द्र सरकार से ‘ब्लू व्हेल गेम’ पर प्रतिबंध लगाने की अपील करेगी।
 
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में कहा कि राज्य पुलिस ने अभिभावकों को इस बारे में सजग करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चे इस खेल के आदी न हों पहले ही जरूरी अलर्ट जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अनेक रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में बच्चे और किशोर ‘‘ब्लू व्हेल गेम’’ के आदी होते जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, 'इंडियन कम्प्यूटर इमर्जेंसी रिस्पांस टीम की यह जिम्मेदारी है कि वह इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करे। हम केन्द्र सरकार से देश में इस गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे।' माकपा के विधायक राजू इब्राहिम ने भी मामला उठाया और कहा कि रिपोर्ट के अनुसार केरल में कम से कम 2000 बच्चे इस खतरनाक गेम को डाउनलोड कर चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि विश्व भर में करीब 4000 बच्चे इस खेल के चक्रव्यूह में फंस कर आत्महत्या कर चुके हैं। मुंबई में हाल ही में 14 वर्षीय एक लड़के ने भी इसी खेल के अंतिम चरण को पूरा करने के लिए आत्महत्या कर ली और अब यह हमारे राज्य में भी पहुंच गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा विवाद, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, क्या है इन दोनों का इतिहास

LIVE: चंपत राय और अनिल मिश्रा का राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान जल्द, नए के साथ अनुभवी चेहरों को मिलेगी जगह

गुजरात के सरकारी दफ्तरों में अब AC अनिवार्य रूप से 24 डिग्री पर रखना होगा, नई गाइडलाइन जारी

'अगर बेटी दोषी है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिले', केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान

अगला लेख