Dharma Sangrah

बिहार विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह

सिंह झारखंड के जमशेदपुर में अपनी एक फिल्म के प्रचार के दौरान मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि क्या वे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हां।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 मार्च 2025 (14:59 IST)
Pawan Singh's statement: राजनीति में कदम रख चुके भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) ने कहा है कि वे इस साल के आखिर में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) लड़ेंगे। सिंह झारखंड के जमशेदपुर में अपनी एक फिल्म के प्रचार के दौरान मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि क्या वे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मैंने बोला था ना बहुत पहले कि मेरी जीत से ज्यादा चर्चा मेरी हार की है।ALSO READ: बिहार में अब नितीश कुमार वंशवाद की बेल बढ़ाने की तैयारी में
 
काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार थे : साल 2024 में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। तब वे भाकपा माले उम्मीदवार राजा राम सिंह से पराजित हो गए थे। सिंह ने भोजपुरी में कहा कि 'लड़ेंगे ना भैया, जब कदम रख दे लेने बानी, तब पीछे ना हटब।'
 
भाजपा में शामिल होने के बारे में यह कहा : यह पूछे जाने पर कि क्या वे भाजपा में शामिल होंगे, उन्होंने कहा कि समय बताएगा, अभी मैं कुछ नहीं बोल सकता। पूर्व में सिंह भाजपा में थे। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था जिसे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया था। फिर उन्होंने राजग के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 22 मई 2024 को सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की छवि खराब करने के लिए निष्कासित कर दिया था।ALSO READ: बिहार नीतीश कुमार और भाजपा कैसे बने एक दूसरे की जरूरी मजबूरी?
 
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पिछले दिनों एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान पवन सिंह के भाजपा के संपर्क में होने के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि दिलीप जायसवाल एक ऐसा अध्यक्ष है, जो सबको साथ लेकर पार्टी चलाएगा। किसी से मेरा परहेज नहीं होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह

LIVE: ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

अगला लेख