Corona virus: पेटीएम कर्मचारी के संपर्क में आए दिल्ली के 5 लोगों को अलग-थलग किया

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (15:34 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा के गुडगांव में काम करने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 5 लोगों की जांच की गई है और रिपोर्ट आने तक उन्हें पृथक कर दिया गया है। ये लोग पश्चिम दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: Corona Virus live Updates : गुड़गांव में पेटीएम का कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया
अधिकारी ने बताया कि पेटीएम के कर्मचारी के बुधवार को संक्रमित होने का पता चला। वह गुडगांव में 91 लोगों के संपर्क में आया। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकारी नोएडा में उनके समकक्षों के साथ समन्वय कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कितने लोगों के संपर्क में आए थे।
 
अधिकारी ने कहा कि मरीज उत्तम नगर का रहने वाला है। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हमने उसके संपर्क में आए 5 अन्य लोगों की भी जांच की गई है। उन्हें उनके घर में ही पृथक कर दिया गया है।
 
अधिकारी ने कहा कि हम गुडगांव के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने 91 लोगों की सूची दी है जो मरीज के संपर्क में आए थे। हम नोएडा और कनॉट प्लेस और 2 अन्य स्थानों के अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहे है, जहां वे लोगों के संपर्क में आए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख