PK का अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं, बिहार में बदलाव के लिए करेंगे काम

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2022 (16:39 IST)
पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को घोषणा की कि देश के कद्दावर राजनेताओं के लिए पर्दे के पीछे से काम करने के बाद अब वे अपने गृहराज्य बिहार को बदलने के उद्देश्य से समान विचारधारा वाले लोगों का एक मंच बनाने का इरादा रखते हैं। एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों को खारिज करते हुए किशोर ने कहा कि इसकी बजाय वे बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

ALSO READ: प्रशांत किशोर को ‘चुनावी चाणक्य’ बनाने वाली I-PAC की Exclusive इनसाइड स्टोरी
 
हालांकि उन्होंने अपने नए विकासात्मक मंच द्वारा अंतत: एक पार्टी के गठन की संभावना को खुला छोड़ दिया है। 2 साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से निष्कासन के तुरंत बाद शुरू किए गए 'बात बिहार की' की अवधारणा के समान अपने प्रस्तावित अभियान 'जन सुराज' की चर्चा करते हुए किशोर ने कहा कि बिहार को बदलने के लिए एक नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है'।
 
उन्होंने कहा कि कुछ 17,500-18,000 लोगों की पहचान की गई है, जो इस प्रयास में शामिल हो सकते हैं और वे अगले कुछ महीनों में उनके साथ चर्चा करेंगे। किशोर ने अपने पिछले अभियान 'बात बिहार की' का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लॉन्च के तुरंत बाद कोविड 19 महामारी ने दस्तक दे दी थी जिसने सभी सार्वजनिक गतिविधियों को ठप कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख