Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उफनते नाले में कूदा पुलिसकर्मी, बचाई 75 साल के बुजुर्ग की जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें उफनते नाले में कूदा पुलिसकर्मी, बचाई 75 साल के बुजुर्ग की जान
, शनिवार, 10 अगस्त 2019 (08:25 IST)
मुंबई। उपनगरीय गोरेगांव में पुलिस के एक कांस्टेबल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उफनते नाले में गिरे एक वरिष्ठ नागरिक की जान बचाने के लिए उसमें छलांग लगा दी। उन्होंने टूटे पेड़ के सहारे लटके बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर बाहर निकाला।  
 
गोरेगांव के ऐरे कॉलोनी पुलिस थाने को नाले में एक शख्स के गुरुवार शाम गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस कांस्टेबल विशाल पाटिल और उनके साथी मौके पर पहुंचे और 75 वर्षीय हंसराज को एक टूटे पेड़ के सहारे नाले में लटका हुआ पाया। पाटिल ने नाले में कूद कर हंसराज को अपने कंधों पर उठा कर बाहर निकाला।
 
webdunia
मुंबई पुलिस ने हैशटैग मुंबई फर्स्ट के साथ इस घटना के बारे में ट्वीट किया। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई और लोगों ने विशाल पाटिल के इस काम की जमकर सराहना की।

webdunia
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी विशाल की बहादुरी की तारीफ की। अभिनेता ने ट्वीट किया, 'ब्रावो पाटिल साब।' 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान को चीन की नसीहत, शिमला समझौते से सुलझे कश्मीर मुद्दा