पंजाब में भाजपा को झटका, किसानों की मौत से नाराज नेता ने छोड़ी पार्टी

Webdunia
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (07:44 IST)
फिरोजपुर। फिरोजपुर से 2 बार के विधायक सुखपाल सिंह नान्नू ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसानों की मौत का हवाला देते हुए गुरुवार को भाजपा छोड़ दी।
 
नान्नू 2002 और 2007 में दो बार फिरोजपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीते थे। वह 2012 और 2017 में कांग्रेस के परमिंदर सिंह पिंकी से हार गए थे।
 
अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए, नान्नू ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत के कारण, उनके समर्थक परेशान हैं और उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कुछ निर्णय लेना पड़ा।
 
शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने की अटकलों का खंडन करते हुए नान्नू ने कहा कि वह अभी किसी पार्टी में शामिल नहीं होने रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं वही करूंगा जो मेरे कार्यकर्ता कहेंगे।"
 
इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन उन्हें मनाने पहुंचे थे। सरीन ने उनसे बंद कमरे में मुलाकात की। हालांकि, नान्नू नहीं माने और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नान्नू ने आरोप लगाया कि वर्तमान स्थिति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

अगला लेख