पंजाब : एक दिन का राजकीय शोक, CM अमरिन्दर ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताया दु:ख

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (17:54 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने महान एथलीट मिलखा सिंह के कल रात निधन पर दुख जताया है। उन्होंने आज महान धावक का अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया।
 
मिल्खा सिंह ने कल रात पीजीआई में कोविड से जूझते हुए अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन बेटियाँ हैं। उनका पुत्र जीव मिलखा सिंह प्रसिद्ध गोल्फर है।
 
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सर्वोत्तम एथलीट जिन्होंने भारत के लिए एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में कई स्वर्ण पदक जीतकर देश और पंजाब का नाम रौशन किया, के चले जाने से मुझे निजी तौर पर बहुत दुख हुआ है। पंजाब को अपने इस महान एथलीट पर हमेशा गर्व रहेगा।“
फ्लाईंग सिख के नाम से जाने जाते मिलखा सिंह ओलम्पिक फ़ाईनल में पहुँचने और राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले एथलीट थे। वह सौ करोड़ से अधिक की आबादी वाले देश भारत के आइकॉन खिलाड़ी थे। 
 
उन्होंने 1960 के रोम ओलम्पिक खेल की 400 मीटर दौड़ में चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने 1958 की कार्डिफ राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा 1958 की टोकियो एशियाई खेल और 1962 की जकार्ता एशियाई खेल में दो-दो स्वर्ण पदक जीते। मिलखा सिंह ने भारत की तरफ से तीन ओलम्पिक्स (1956 मेलबर्न, 1960 रोम और 1964 टोकियो) में हिस्सा लिया। 
 
भारत सरकार ने खेल जगत में उनके योगदान के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के साथ सम्मानित किया। कैप्टन सिंह ने शोकाकुल परिवार, सगे-संबंधियों, दोस्तों और खेल प्रशंसकों के साथ दुख साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ज्ञातव्य है कि उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की कोरोना से 6 दिन पहले मृत्यु हुई जिसके बारे में उन्हें नहीं बताया गया। वे उनसे बात करने की जिद कर रहे थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

Weather Updates: अगले 5 दिनों तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, Kerala में भारी बारिश का अलर्ट

Pune accident : बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रही थी लक्जरी पोर्शे कार, नहीं किया था 1,758 रुपए के शुल्क का भुगतान

कंगना ने विक्रमादित्य को कहा बिगड़ैल शहजादा, मां पर भी किया तंज

छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो सार्वजनिक करने के दोषी शिक्षक को 25 साल की जेल

क्या है भरतपुर रियासत के पूर्व राजपरिवार की लड़ाई, जो कोर्ट की दहलीज तक आई?

अगला लेख