राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, ऊंट गाड़ी पर भी चढ़े

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (15:53 IST)
जयपुर। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों से संवाद करने राजस्थान पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को खुद ट्रैक्टर चलाया और ऊंट गाड़ी पर भी चढ़े। अजमेर के पास रूपनगढ़ में 'किसान संवाद' कार्यक्रम रखा गया था। यहां ट्रॉलियों को जोड़कर बनाए गए मंच से राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस नेता वहां रखी चारपाइयों में से एक चारपाई पर बैठे।
ALSO READ: सीतारमण का पलटवार, हम दो, हमारे दो के बीच आए 'दामाद', निशाने पर राहुल
इसके बाद राहुल गांधी मंच के बने घेरे में ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट पर बैठ गए। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी ट्रैक्टर पर बैठे और राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों का अभिभावदन करते हुए काफी देर तक ट्रैक्टर चलाया। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। वहां मंच भी बड़ी-बड़ी ट्रॉलियों को जोड़कर बनाया गया था। मंच पर बैठने के लिए कुछ नहीं था लेकिन राहुल गांधी के संबोधन के बाद वहां कुछ चारपाइयां रखी गईं। मंच के पास पीने के मटके रखे गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख