राहुल ने कसा तंज, देश के किसानों और मजदूरों की शक्ति को नहीं समझते मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (15:23 IST)
पीलीबंगा (राजस्थान)। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों और मजदूरों की शक्ति को नहीं समझते हैं लेकिन अब ये लोग अपनी शक्ति प्रधानमंत्री को दिखाने जा रहे हैं।
 
गांधी ने यहां कहा कि ये कानून सिर्फ किसानों का मुद्दा नहीं बल्कि यह गरीबों, मजदूरों और देश की 40 प्रतिशत जनता का मुद्दा और कांग्रेस पार्टी इन कानूनों को रद्द करवा कर ही दम लेगी। राहुल गांधी ने कहा कि चीन की सेना ने हिंदुस्तान से हजारों किलोमीटर जमीन छीन ली लेकिन प्रधानमंत्री चीन के सामने खड़े नहीं होंगे बस किसानों को धमकी देंगे, उन्हें डराएंगे, धमकाएंगे और दीवार बनाएंगे।
 

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वह ये कानून किसानों के लिए लाए हैं तो सवाल यह है कि पूरे देश में किसान दुखी क्यों है? दिल्ली की सीमाओं पर लाखों किसान आंदोलन के लिए क्यों जमा हैं? गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह बस 'हम दो हमारे दो' के लिए किया। 4 लोग इस देश की सरकार चलाते हैं और जो भी हो रहा है इन 4 लोगों के लिए हो रहा है। नरेंद्र मोदी अपने मित्रों के लिए रास्ता साफ करना चाहते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख