Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छात्रा से सामूहिक बलात्कार मामले में चार युवक गिरफ्तार

Advertiesment
Raigad
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के लैलूंगा क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है, वहीं 3 अभी भी फरार हैं।
 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लैलूंगा के पास राजपुर गांव में बुधवार की रात 5 लड़कों ने 16 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। वे उसे कार से पास के जंगल में ले गए थे। बाद में युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया था, वहीं 2 युवकों ने सहयोग किया था। युवकों ने लड़की का तब अपहरण किया था, जब वह अपने परिजनों के साथ शरद पूर्णिमा का मेला देखने आई थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि बाद में छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तथा परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। लैलूंगा पुलिस ने 11वीं कक्षा की छात्रा के बयान के आधार पर 7 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजेन्द्र निषाद (25), ललित सिदार (24), खीरमोहन पैकरा (25) और सुनील गुप्ता (22) को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल 1 आरोपी और 2 सहयोगी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोएडा में हुआ फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 31 गिरफ्तार