suvichar

Weather Update : राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मालपुरा में 24 घंटे में सबसे ज्‍यादा 176 मिमी बारिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (13:51 IST)
Weather Update : राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान मालपुरा में सबसे अधिक 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने राज्य में कहीं-कहीं अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान टोंक के मालपुरा में 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बांसवाड़ा के साजनगढ़ में 116 मिलीमीटर, तिजारा में 107 मिलीमीटर, दानपुर में 101 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
इसने बताया कि बूंदी के नैनवां में 102 मिलीमीटर, थानागाजी में 97 मिलीमीटर, कोटा के पीपल्दा में 90 मिलीमीटर, टपूकड़ा में 88 मिलीमीटर, जयपुर के फागी में 82 मिलीमीटर, करौली में 75 मिलीमीटर, रामगढ़ में 75 मिलीमीटर, झुंझुनूं के नवलगढ़ में 68 मिलीमीटर और दौसा के बसवा में 65 मिमी बारिश हुई।
ALSO READ: Weather Update : हिमाचल में भारी बारिश से 85 सड़कें बंद, इन राज्‍यों में जारी हुआ अलर्ट
राज्य के अनेक हिस्सों में इस दौरान मध्यम से अति भारी बारिश हुई। इसके अनुसार आज परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है तथा सतह से 5.4 किलोमीटर तक विस्तृत है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है।
 
केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आज भी मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं, जिसके चलते जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। टोंक और आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है।
ALSO READ: Weather Updates: असम में बाढ़ से 16.25 लाख प्रभावित, जानिए किस राज्य में कैसा है मौसम?
छह जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, सात-आठ जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है तथा उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : भारत में जून में सामान्य से 11% कम हुई बारिश, IMD ने जारी किए आंकड़े
मौसम केंद्र ने कहा, इसके बाद 9-10 जुलाई से पुनः पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी दो-तीन दिन दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं और जोधपुर संभाग के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र, बिहार , बंगाल के राज्यपाल बदले, दिल्ली में भी नए LG

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी को ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज' सर्टिफिकेट

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को न आए किसी भी तरह की परेशानी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

अगला लेख