राजौरी में नियंत्रण रेखा के साथ पाक की गोलीबारी में नागरिक की मौत

Webdunia
बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (20:30 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को बिना उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसमें एक 55 वर्षीय नागरिक की मौत हो गई। 
 
जम्मू में आर्मी बेस के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्दर आनंद ने बताया, ‘दोपहर करीब 12 बजे पाकिस्तानी सेना द्वारा नौशेरा सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसमें दीईंग गांव निवासी बोद्धराज की मौत हो गई।’
 
उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारण बोद्धराज घायल हो गया और उसे सेना की मेडिकल यूनिट द्वारा तत्काल वहां से निकाला गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया, ‘भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।’ सेना के अधिकारियों ने मृतक के परिवार को हरसंभव मदद का वादा किया है। 
 
पिछले तीन दिनों में दूसरी दफा पाकिस्तानी सेना द्वारा नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। गत 24 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना द्वारा चौकियों को निशाना बनाया गया और सुबह साढ़े नौ बजे से पांच घंटे तक सेक्टर के केरी, लाम, पुखरनी और पीर बदासेर क्षेत्रों के गांवों पर गोलीबारी की गई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख