मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (08:18 IST)
Rohit Bal news in hindi : देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से दक्षिणी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। फैशन जगत में प्यार से गुड्डा कहलाने वाले बल मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले थे।
 
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि सेठी ने बताया कि यह सच है कि उनका निधन हो गया है। उन्हें हृदयाघात हुआ... हृदय ने काम करना बंद कर दिया था। रोहित एक बड़ी हस्ती थे, हम इस समय पूरी तरह से सदमे हैं।
 
सेठी ने बताया कि उन्हें सफदरजंग एन्क्लेव स्थित आश्लोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉ. आलोक चोपड़ा उनका इलाज कर रहे थे।
 
रोहित बल ने 1986 में अपने भाई के साथ ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना करके अपना करियर शुरू किया और 1990 में अपना स्वतंत्र संग्रह शुरू किया। 2001 और 2004 में उन्हें IFA डिज़ाइनर ऑफ़ द ईयर चुना गया था।
 
2010 में, बल को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। पिछले साल दिसंबर में हृदय संबंधी समस्याओं की वजह से बल को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। इस साल अक्टूबर में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024 के ग्रैंड फिनाले में अपना कलेक्शन पेश किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

अगला लेख