तमिलनाडु में 63 प्राचीन मंदिरों का पुनरुद्धार शुरू, जानिए मरम्‍मत में कितना होगा खर्च

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 (23:35 IST)
Tamil Nadu News : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के कम से कम 1000 साल पुराने 63 प्राचीन मंदिरों का पुनरुद्धार कार्य शुक्रवार को आरंभ किया। सरकार ने कहा कि राज्य हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग मंदिरों के मूल वास्तु शिल्प में बदलाव किए बिना इनका सुधार करेगा। मुख्यमंत्री ने यहां सचिवालय से इस पहल का वर्चुअल माध्यम से आरंभ किया। विभाग ने 100 करोड़ रुपए की लागत से मंदिरों का मरम्मत कार्य शुरू किया है।
 
मुख्यमंत्री ने यहां सचिवालय से इस पहल का वर्चुअल माध्यम से आरंभ किया और इस अवसर पर एक पुस्तक ‘थिरुक्कुराई-ट्रेजर ऑफ यूनिवर्सल विजडम’ का विमोचन भी किया। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से 72 सरकारी उच्च और माध्यमिक विद्यालयों में 99.35 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 403 कक्षाओं, 54 शौचालयों, 13 प्रयोगशालाओं और 2 पेयजल सुविधाओं का उद्घाटन किया।
ALSO READ: लगातार मिल रही ओरफिश क्या हैं प्रलय का निश्चित संकेत, तमिलनाडु के बाद इन जगहों पर मिलीं
स्टालिन ने यहां एग्मोर रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी मावीरन अझागुमुथुकोन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस बीच, चिदंबरम में 15 जुलाई को जनसंपर्क कार्यक्रम ‘उंगलुदन स्टालिन’ (आपके साथ स्टालिन) की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ज़िलाधिकारियों के साथ बैठक की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं/योजनाओं का लाभ उन्हें घर बैठे देना है।
ALSO READ: तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराए गए 17.65 करोड़ रुपए मूल्य के 198 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अधिकारियों को चाबियां सौंपीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख